डीएम एवं एसपी ने केसरिया महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया
Subscribe to continue reading
Subscribe to get access to the rest of this post and other subscriber-only content.
Subscribe to get access to the rest of this post and other subscriber-only content.
अनुमंडल क्षेत्र के वृंदावन चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हो रहे (दुर्गा पूजा) चैत्र नवरात्र को लेकर शुक्रवार को गाजे-बाजे, हाथी -घोड़ा, रथ के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1051 कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा पूजा स्थल से शुरू होकर फुलवरिया, माधोपुर गांव का भ्रमण करते हुए बलि बेलवा नहर पहुंची। जहां आचार्य संजय कुमार ओझा के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने जलबोझी किया। जल भर कर यात्रा वापस पूजा स्थल पहुंची।
पूजा व जल यात्रा को सफल बनाने में श्रीदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह, सचिव हरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार साह, व्यवस्थापक रामनरेश साह व उजाला कुमार, बृज राज कुमार, हरेन्द्र प्रसाद, हरिकिशोर साह, नवल प्रसाद, रवि कुमार, रंजीत गोस्वामी, शशिकांत पांडेय, भूखल सिंह सहित विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य शामिल थे।
ज्ञात हो कि पूजा की शुरुआत इस वर्ष से हुई है। मेला में विभिन्न प्रकार के झूला सहित अन्य मनोरंजन के साधन का भी आयोजन किया गया है।
चकिया में नवरात्र पूजा के दौरान निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग।
अनुमंडल क्षेत्र के वृंदावन परसौनी गांव अवस्थित कैलाश आश्रम परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी महायज्ञ हेतु बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1100 महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर चकिया नगर भ्रमण करते हुए बारा घाट गंडक नदी पहुंचा। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भर जल यात्रा वापस यज्ञ स्थल पहुंच कर समाप्त हो गई। इस यज्ञ के मुख्य आचार्य के रूप में सीताराम दास शास्त्री,जबकि जल यात्रा को सफल बनाने में प्रमोद कुमार कुशवाहा, अच्छेलाल प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, अरुण बैठा, महेश यादव, विजय कुशवाहा, चंद्रिका सिंह, अमीर राय, सुरेश सिंह, रामनिवास शाह, रूपन सिंह, राजेश्वर सिंह, प्रदीप राय, विनय राम, रामविलास साह, भागल, रामेश्वर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। इस महायज्ञ में संत समागम प्रवचन, रभंडारा सहित मेला का भी आयोजन किया गया है।
महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा में शामिल लोग।
source: bhaskar.com
अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन पंचायत के नरदरवा गांव स्थित मातारानी धाम मंदिर परिसर में रविवार से शुरु होने वाले ग्यारह दिवसीय श्री श्री 108 विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। बाजे गाजे व हाथी घोड़े के साथ इसका नेतृत्व यज्ञ के मुख्य कर्ता उमेश सिंह ने किया।
इस शोभा यात्रा मे 1051 कलश के साथ कन्या व महिला श्रद्धालु भी शामिल थी। शोभायात्रा बूढ़ी गंडक नदी स्थित बारा घाट पहुंची तथा वहां जल लेकर वापस यज्ञस्थल पर वापस पहुंची। जलबोझी के समय आचार्य मिथिलेश दास ने वैदिक मंत्रोचारण कर जलबोझी कराया। यज्ञ आगामी तीन मार्च तक चलेगा। यज्ञ में बेतिया से आये रामायणी दास विभिन्न धार्मिक विषयों पर प्रवचन देंगे। इसके अलावे रात्रि में वैशाली से आये रासलीला मंडली के कलाकारों द्वारा रासलीला कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
यज्ञ स्थल पर दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने व खाने- पीने के लिए निशुल्क भंडारे साथ- साथ अन्य सुविधा का इंतजाम किया गया है। यज्ञ स्थल के पास मेला का भी आयोजन किया गया है। मेले मे खाने- पीने व काष्ठ आदि की बनी जरूरत की सामग्री समेत खिलौना आदि की दुकानें लगी हैं। मेला में मनोरंजन अन्य साधन भी मौजूद रहेंगे। मौके पर चंदन कुमार सिंह ,राजेश शर्मा, विजय किशोर सिंह, राम बाबू सिंह ,चंद्रका सिंह, अंगद राय सहित अन्य लोग शामिल थे।
source: Bhaskar.com
अनुमंडल क्षेत्र के कोयला बेलवा बाजार पर शुक्रवार को संत रविदास की 642वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन अंबेडकर विचार मंच के नेता डॉ प्रो बिंदा राम, महात्मा रामदास, महात्मा भरत दास (नेपाल) आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान वक्ताओं ने संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक समाज सुधारक के साथ-साथ महान संत भी थे। उन्होंने अपने जीवन काल में कई कठिनाइयों का सामना किया। परंतु वे सत्यमार्ग पर चलते रहे। अपने विचारों से विचलित नहीं हुए। उन्होंने अपने संदेश में कहा था कि कोई जाति से महान नहीं होता। बल्कि अपने कर्म निष्ठा व सत्यनिष्ठा से बड़ा होता है। मौके पर मनोज कुमार, पवन राम, दिनेश राम, राजकिशोर कुमार, डा जयगोविंद कुमार, रामबली राम, रामदासजी, सोनू कुमार आदि भी थे।
source: Bhaskar.com