Skip to content Skip to left sidebar Skip to footer

Tag: Bihar

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने दी बधाई।

मुख्यमंत्री जी ने ईद-उल-उजहा (बकरीद) की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

उन्होंने कहा की ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है। खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श हैं

हॉन्गकॉन्ग ने कोरोना की वजह से चुनाव टाला।

हॉन्गकॉन्ग ने कोरोना महामारी की वजह से एक साल के लिए चुनाव टाला। वही बिहार में सत्ता में आने या बने रहने के लिए हमारे रहनुमाई नेता तथा सुशाशन व्यवस्था चुनाव के लिए अग्रसर हैं न स्वास्थ्य की चिंता हैं न लोगो का ध्यान। बाढ़ से कितनी आबादी त्रस्त है फिर भी इनको चुनाव का महापर्व मनाना हैं और कोई नही हैं काम बस चुनाव चुनाव करना हैं यही हैं एक काम।

आप अपनी राय दे चुनाव के लिए।

आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, सीएम नीतीश ने किया चार लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चार जिलों में वज्रपात से आठ लोगों की मृत्यु पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवार के साथ हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। वज्रपात से शेखपुरा और जमुई में तीन-तीन तथा सीवान और बेगूसराय में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में सभी सतर्क रहें। 

10 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार में मॉनसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के पूर्वी भाग में भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मॉनसून की अक्षीय रेखा के पटना और वाराणसी से गुजरने और पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनने की वजह से राज्य के दस जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी है। 

साथ ही सूबे के अनेक भाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जिन जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की स्थिति  बन सकती है उनमें सारण, सीवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया, समस्तीपुर, सुपौल अररिया, किशनगंज शामिल हैं। गुरुवार को शिवहर, सीतामढी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश कटिहार में 100 मिमी, बालतारा में 80 मिमी, ठाकुरगंज, बेलसंड और बीहपुर में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूर्णिया में भी 29.5 मिमी बारिश हुई। पटना में दोपहर बाद बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी मानसून की सक्रियता बिहार में बने रहने के आसार हैं।

ऐसा रहा पारा
गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि गया का 33.9, भागलपुर का 33.6 और पूर्णिया का 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को पटना समेत इन चारों शहरों में बारिश के आसार हैं।

बिहार में फिर 16 दिनों के लिए बढ़ा लॉकडाउन, जानिए गाइडलाइन्‍स

बिहार में कोरोना संक्रमण के लगातार खराब होते हालात को देखते हुए एक अगस्‍त से 16 अगस्‍त तक फिर लॉकडाउन लागू  कर दिया गया है। इसके लिए गुरुवार को राज्‍य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया। विदित हो कि राज्‍य में पहले से ही 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू है, जिसे 16 अगस्‍त तब बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान केटेनमेंट जोन में पूरी सख्ती बरती जाएगी। हालांकि, कई छूटें भी दी गईं हैं।

01 से 16 अगस्‍त तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

राज्‍य सरकार ने कोरोना के संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। इस मामले को लेकर राज्य सरकार के आला अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव की हुई बैठक में स्थिति की समीक्षा के बाद इसका फैसला लिया गया है। लॉकडाउन की अवधि को एक अगस्त से बढ़ाकर अगले 16 दिन के लिए प्रभावी कर दिया गया है।

50 फीसद कर्मियों के साथ खुलेंगे कार्यालय

लॉकडाउन पूर्व की तरह ही होगा, लेकिन इसमें कुछ रियायतें भी दी गई हैं। सरकारी दफ्तरों को 50 फीसद कर्मचारियों के साथ खोलने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही निजी क्षेत्र के कार्यालय को भी 50 फ़ीसद कर्मचारियों के साथ खोलने के आदेश दिए गए हैं।

अभी बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान, धर्म स्थल

लॉकडाउन में जिन चीजों को पूरी तरह से बंद रखने के आदेश दिए गए हैं उसमें सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। सभी धार्मिक स्थलों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए गए हैं। सभी प्रकार के राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी रोक होगी। पार्क व जिम भी बंद रहेंगे।

लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी, जानिए

  • राज्‍य सरकार ने लॉकडाउन की गाइडलाइन जारी कर दी है। आइए डालते हैं इसपर नजर…
  • इनपर लगाया गया है प्रतिबंध
  • कंटेनमेंट जोन में सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
  • राज्य सरकार तथा भारत सरकार के कार्यालय, अर्धसरकारी कार्यालय और सार्वजनिक निगमों के कार्यालयों में 50 फीसद कर्मचारियों के साथ काम होगा। निजी कार्यालयों में ऐसा ही प्रावधान रहेगा। केवल बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सिंचाई, खाद्य वितरण, कृषि एवं पशुपालन विभागों को इसमें छूट दी गई है।
  • राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां बंद रहेंगी। शॉपिंग मॉल भी बंद रहेंगे।

इन्‍हें दी गई है छूट

  • सभी अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों और कार्यों को छूट दी गई है।
  • अनाज, दूध, मांस-मछली, फल, सब्जी आदि के दुकानें खुली रहेंगी।
  • जिला प्रशासन दुकानों व बाजार का समय तय करेगा।
  • बैंक और एटीएम खुले रहेंगे।
  • होटल, रेस्त्रां व ढाबे आदि खुलेंगे, लेकिन केवल होम डिलेवरी देंगे।
  • रेल व हवाई सफर को अनु‍मति रहेगी।
  • ऑटो व टैक्सी पूरे राज्य में चलते रहेंगे।
  • निजी वाहन चलेंगे।
  • जरूरी सेवाओं के लिए गाड़ियों का संचालन किया जा सकता है।
  • सेना, केंद्रीय सुरक्षा बल, कोषागार, सार्वजनिक उपयोगिता (पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी), आपदा प्रबंधन, ऊर्जा क्षेत्र, डाकघर, बैंक, एटीएम और मौसम विभाग जैसी चेतावनी देने वाली एजेंसियां लॉकडाउन से मुक्त रहेंगी।
  • पुलिस, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाएं खुली रहेंगी।
  • नाइट कफ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।