Skip to content Skip to left sidebar Skip to footer

Tag: flood

मेहसी कटहा में फैला बाढ़ का पानी, पुल के किनारे लोगों ने ली शरण

मेहसी प्रखंड के कटहां पंचायत भी बाढ़ के चपेट में आ गया है। तटवर्ती इलाकों में पानी के फैलाव के बाद दर्जनों परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। जिसमे अधिकांश महादलित परिवार के लोग हैं।

जलप्लावित क्षेत्र के लोग पुल पर शरण लिए हुए हैं। इससे पूर्व भीमलपुर, उझिलपुर, हरपुरनाग, कोठिया हरेराम पंचायत के दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित है। अगर स्थानीय स्तर को छोड़ दें तो सरकारी स्तर पर बाढ़ प्रभावितों को कोई राहत अब तक मुहैया नहीं कराई जा सकी है। नदी के जलस्तर में वृद्धि की बात बताई गई है। अगर यही स्थिति रही तो नए क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश करने से इनकार नहीं किया जा सकता। कटहां मुखिया रमाकांत प्रसाद, भीमलपुर मुखिया बबिता देवी, उझीलपुर मुखिया सत्येंद्र सिंह, हरपुरनाग मुखिया दिनेश कुमार ने अंचलाधिकारी रविशंकर से मिलकर उन्हें क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र राहत व चिकित्सकीय सुविधा प्रभावित क्षेत्रों में उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो प्रभावित क्षेत्रों में भूखमरी व महामारी जैसा स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हरपुरनाग मुखिया दिनेश कुमार ने हरपुरनाग पंचायत के दामोदरपुर गाँव मे मोहम्मद इजरायल के घर के निकट बांध में रिसाव होने से बांध पर दलदल जैसी स्थिति उत्पन्न होने के साथ कई जगहों पर दरार पैदा होने से अवगत कराया। वही कटहां मुखिया ने कटहां वार्ड नं 04 में सुगा राय के घर के निकट बांध से पानी ओभर फ्लो होने की संभावना जताया। अंचलाधिकारी रविशंकर ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है। स्थिति अभी नियंत्रण में व खतरे से बाहर है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक सौ परिवारों को चिन्हित किया गया है। जिनके घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। बांधों का भी उन्होंने खुद निरीक्षण किया है। सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दे दी गई है। शीघ्र ही चिन्हित क्षेत्रों में राहत कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Source: Jagran